फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के तीन लोगों को उपभोक्ताओं ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का पैसा गबन करके भाग रहे एक चिटफंड कंपनी के दो कर्मचारियों को आसपास के लोगों ने देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मिशन कंपाउंड के पास पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। तीन लोगों द्वारा कोतवाली में तहरीर देने पर पुलिस ने कंपनी के सीएमडी समेत तीन के विरुद्घ धोखाधड़ी व गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विश्वामित्र इंडिया परिवार नाम की एक कंपनी मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र में पिछले पांच वर्ष से अपना ब्रांच खोल कर लोगों का पैसा जमा करा रही है। जिले में नगर के घुरूहूपट्टी व मिशन कंपाउंड समेत अन्य स्थानों पर इसकी ब्रांच खोली गई थी। उपभोक्ताओं के अनुसार लोगों को लालच देकर पैसा जमा करने वाली कंपनी जब उपभोक्ताओं का पैसा नहीं लौटा पाई तो राजस्थान में उपभोक्ताओं ने कंपनी के विरुद्घ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कंपनी के एमडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला प्रकाश में आने पर लोग अपना पैसा मांगने लगे। इस बीच बुधवार की रात घुरूहूपट्टी मोहल्ले में खुली बांच के कर्मचारी सारा सामान मैजिक पर लोड कर भाग रहे थे। उपभोक्ताओं ने जिसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। तहरीर देने पर पुलिस सीएमडी समेत तीन के विरुद्घ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। उधर कंपनी के लोगों का कहना है वह घुरूहूपटटी ब्रांच बंद होने पर उसका सामान मिशन कंपाउंड में ला रहे थे। इसी दौरान लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें