फाइनल में महुगढ़ की टीम ने हथेड़ा को 71 रनों से हराया
हलिया क्षेत्र के भटवारी गांव स्थित मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में बुधवार को शाम को फाइनल मैच हथेड़ा व महुगढ़ के बीच खेला गया। कमेटी के अध्यक्ष मंजेस यादव ने बताया कि महुगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में कुल 163 रन बनाए। जवाब में रनों का पीछा करने मैदान में उतरी हथेड़ा की टीम नौ ओवर में 95 रन बनाकर आल आउट हो गई। महुगढ़ की टीम 71 रनों से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि सपा नेत्री कीर्ति कोल ने टीम कप्तान को 15 हजार रुपये व ट्राॅफी तथा उप विजेता टीम के कैप्टन को साढ़े सात हजार रुपये व ट्राॅफी प्रदान कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ, राजेश मौर्य, मुंदर सिंह, मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
हथेड़ा प्रीमियर लीग : हलिया की टीम ने महुली को 20 रनों से हराया
हलिया क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड पर बृहस्पतिवार से शुरू हुए हथेड़ा प्रीमियर लीग कैनवास बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ व प्रदेश सचिव अपना दल एस शशिकांत सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन मैच हलिया व महुली टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हलिया की टीम निर्धारित आठ ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी महुली की टीम निर्धारित ओवर में 62 रन ही बना सकी। हलिया की टीम ने 20 रनों से उद्घाटन मैच को जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सतीश अग्रहरी को मैन आफ द मैच पुरस्कार दिया गया। अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने बताया दूसरा मैच ड्रमंडगंज व सेमरा कला के बीच में खेला जा रहा है। इस दौरान शशि कांत पटेल, दिलीप पटेल,जनार्दन कोल, वीरेंद्र कोल आदि मौजूद रहे।