उन्होंने बताया कि बच्चे को बीमारी होगी। बीएचयू में भर्ती होने के दौरान उसे कोविड हो गया होगा। मंगलवार को 10 हजार 473 की रिपोर्ट आई है। एक बच्चे की कोरोना से मौत हुई है। सात संक्रमितों में एक पुरुष और छह महिला संक्रमित पाई गई हैं। जिले में अब तक पांच लाख 37 हजार 510 का सैंपल लिया जा चुका है। पांच लाख 33 हजार 541 की रिपोर्ट आई है। तीन हजार 969 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 23 हजार 695 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 89 हाट स्पाट है। 69 ग्रामीण और 20 शहरी क्षेत्र में है।
कोरोना के आंकड़े
संक्रमित मिले- 07
स्वस्थ्य हुए- 17
आज मौत- 01
कुल संक्रमित- 10897
अब तक स्वस्थ- 10658
अब तक मौत- 94
एक्टिव केस- 145
हॉटस्पॉट- 89
एल-टू- आईशोलेशन- 03
होम आईसोलेशन- 73