फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद में दो नवंबर से सहकारी समितियों के कर्मचारियों की चल रही हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। सचिवों की मांगों पर विचार करने के विभागीय आश्वासन के बाद से कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सभी समितियों पर धान क्रय ठप हो गया था। लेकिन अब खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज, सहकारी समितियों के हड़ताल के चलते बेलन बरौधा, हलिया और लालगंज ब्लाक के सहकारी समितियों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गयी। हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद शनिवार से सभी सहकारी समितियों पर कर्मचारी अपना काम शुरू कर दिया है।अब सहकारी समिति के क्रय केंद्रों पर भी धान खरीद की प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि सहकारी समिति के सचिवों के हड़ताल पर चले जाने के कारण क्षेत्रीय किसान अपना धान बेचने को लेकर काफी चिंतित थे।
संयुक्त सहकारिता कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद दूबे ने बताया कि हलिया ब्लाक में क्षेत्रीय सहकारी समिति बेलन बरौधा, महोगढ़ी, बबुरा कला, सिकटा महुगढ़, भटवारी डिघिया तथा मटिहरा मतवार को धान खरीद केन्द्र बनाया गया है। हड़ताल समाप्त होने के बाद सहकारी समिति के सभी क्रय केंद्रों पर नमी मापी यंत्र, डस्टर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा बोरे का इंतजाम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार से सहकारी समिति के सभी क्रय केंद्रों पर आनलाइन पंजीकृत किसानों को टोकन वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक पीसीएफ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयास से सहकारी समितियों पर चल रहा हड़ताल समाप्त हो गया है। सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। पीसीएफ व अन्य केंद्रो पर सोमवार से नियमानुसार सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें