फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़रा हनुमान में पुलिया का निर्माण ठप, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्लाक के पड़रा हनुमान में ध्वस्त पुलिया पर नए पुलिया का निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष है। तीन माह से ग्रामीणों को नकहरा मार्ग तक पहुंचने के लिए दूर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नकहरा-पड़रा हनुमान मार्ग के बीच नैपरवां के पास स्थित नाला पर वर्षों पहले बनी पुलिया जर्जर हो चुका था। 2019-20 में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत उक्त गांव को भी शामिल किया गया था। 20 लाख रुपये से गांव का विकास कार्य कराना था। जारी प्रथम किस्त 10 लाख रुपये से गांव में मोती के घर से लवकुश के घर तक इंटरलाकिंग का कार्य तो करा दिया गया लेकिन उक्त पुलिया का निर्माण आज तक नहीं कराया गया। ग्राम प्रधान विजय कुमार भारती की मानें तो पुलिया निर्माण कराने के लिए पुलिया को ध्वस्त कर पुरानी दीवारों पर ही कार्य शुरू करा दिए गए थे। पुलिया के भविष्य को लेकर ग्रामीणों में न सिर्फ नाराजगी थी बल्कि ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। पुलिया का निर्माण न होने से शादी और विवाह के मौके पर बारात लोगों के दरवाजे तक नहीं पहुंच पा रही है। वाहन नहीं पहुंच पाने से गांव का विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने अविलंब पुलिया का निर्माण शुरु कराने की मांग किया है। इस संबंध में अभियंता अजय कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत इस गांव का विकास कराना है। जिसके लिए 20 लाख रुपये चयनित हैं। प्रथम किस्त दस लाख रुपये जारी हुई थी जिससे इंटरलाकिंग आदि का कार्य कराया गया है। दूसरी किस्त जारी होने पर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें