फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 250 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 10 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। बिजली निगम ने बकायेदारों, चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान 250 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने चुनार बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत मेडिया, मगरहां, सीखड़, गोला बाजार, उसमानपुर, भरपुर, रसूलपुर जलालपुर माफी, अहरौरा बाजार, रानीपुर में अभियान के तहत कार्रवाई की। 250 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, बिजली की चोरी करने पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। 14 उपभोक्ताओं का भार बढ़ाते हुए उसे घरेलू से व्यावसायिक किया गया।
इसके साथ ही 117 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए। जबकि पूर्व में काटे गए कनेक्शन पर बिना बकाया जमा किए फिर से कनेक्शन जोड़कर चलाने पर छह उपभोक्ताओं पर निगम की ओर से केस दर्ज किया गया। उपखंड अधिकारी जेके पटेल ने उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने, बिजली चोरी न करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें