फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 10 बकायेदारों के काटे कनेक्शन, 20 हजार वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। बकाया बिल की वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए शुक्रवार को विद्युत निगम की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान दस बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं, 20 हजार रुपये बकाया बिल वसूला गया।
विज्ञापन

अभियंता राकेश कुमार सिंह ने कहा सभी बकायेदार अपना बिल जमा कर दें। बड़े बकायेदारों को एकमुश्त बिल जमा करने पर छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कनेक्शन काटने के बाद यदि कोई विभाग की अनुमति के बिना कनेक्शन जोड़ता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान में हृदय नारायण, सुरेंद्र कुमार पाल, रामलाल, कृष्णा विश्वकर्मा, प्रशांत पांडेय, शिव शंकर कुशवाहा आदि शामिल थे।
इनसेट-

नगर में कल पांच घंटे होगी बिजली कटौती

मिर्जापुर। नगर में 15 जून को मरम्मत कार्य के लिए सुबह पांच से 10 बजे तक बिजली काटी जाएगी। इस अवधि में पुलिस लाइन, पांडेयपुर, तहसील का चौराहा, महुवरिया, भटवा की पोखरी, गिरधर का चौराहा, वासलीगंज, रामबाग और सिटी कोतवाली आदि मोहल्लोंं में आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र से निकली घोड़े शहीद एसटीपी के लिए लाइन बनाई जा रही है। इसके लिए टाउन संख्या एक व टाउन संख्या दो फीडर का शटडाउन लिया जाएगा। इसलिए आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें