फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुग्ध उत्पादक कंपनी में पांच छात्राओं का प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिण परिसर डीडीयू कौशल केंद्र की पांच छात्राओं का शुक्रवार को कौशिकी महिला दुग्ध उत्पादक कंपनी लिमिटेड सहरसा, बिहार में प्लेसमेंट हुआ। सभी चयनित छात्राएं बीवोक (फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमेंट) की विद्यार्थी हैं। कौशिकी महिला दुग्ध उत्पादक कंपनी लिमिटेड बिहार की प्रमुख डेयरी कंपनी है। जो महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास के लिए समर्पित है। चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, तकनीकी ज्ञान योग्यता और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल था। यह प्रक्रिया विशेष रूप से छात्राओं की तकनीकी योग्यता और डेयरी उद्योग में उनकी उपयुक्तता का आकलन करने के लिए डिजाइन की गई थी। आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र और डॉ. त्रियुगी नाथ ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष डॉ. त्रियुगी नाथ के साथ डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. किशोर कुमार, डॉ. वेद जायसवाल, डॉ. श्रुति सिंह और डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने छात्रों को तैयार करने और कंपनी के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें