फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सहित नजरबंद हुए कांग्रेसी पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेस पदाधिकारियों को बुधवार की सुबह उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यसभा सदस्य रामसकल का घेराव करने वाले थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्यसभा सदस्य ने जिले के किसानों की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री को किसान कानून के समर्थन का आश्वासन दिया था। यह किसानों के साथ नाइंसाफी है
विज्ञापन

जमालपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। इसी प्रकार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक व उपाध्यक्ष अर्चना चौबे को विंध्याचल में नजरबंद किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दीपचंद्र जैन व प्रवक्ता छोटे खान को उनके निवास पर नजर बंद किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि सरकार कुछ भी कर ले। उसको कृषि कानून को वापस लेना ही होगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद रामसकल ने जिले के किसानों की ओर से सरकार को कृषि कानून के लिए समर्थन पत्र देने का काम किया जो कि उचित नहीं है। जमालपुर, क्षेत्र के लोढ़वा गांव निवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह को थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर बुधवार की सुबह उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। इस दौरान बृजेश द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह,अरविंद सिंह,सुरेश शात्री, ध्वजा सिंह ईत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनसेट
कांग्रेसियों ने किया आवास का घेराव, प्रदर्शन
ताली, थाली, बजाकर कृषि कानूनों पर दर्ज कराया विरोध
मिर्जापुर। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने मिर्जापुर में राज्यसभा सांसद रामसकल के आवास पर ताली थाली बजाकर कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए सेवादल के प्रदेश महासचिव कमलेश दुबे ने कहा कि पूरे देश का किसान केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ लामबंद है। कहा कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं होगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कृषि कानूनों के खिलाफ क्रमबद्ध आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। आने वाले समय में आंदोलन की गति और तेज होगी। पुलिस को चकमा देकर कांग्रेस कार्यकर्ता सांसद रामशकल के आवास तक पहुँच गये। वहां पुलिस से उनकी काफी नोकझोंक हुई। इस अवसर पर मजदूर कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विधि सिंह, सेवादल के शहर अध्यक्ष सैयद मुमताज, अतहरअली, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिवराज शर्मा, अंकित दीक्षित ,तन्मय तिवारी, विकास ओझा , छोटू चौबे ,जगदीश दुबे अभिषेक पांडे ,पवन दुबे ,रोहित दुबे ,धर्मराज बिंद, विनोद पांडे, मुन्ना मिश्रा, आयुष त्रिपाठी, अभय दूबे आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कृषि कानून वापस हो
मिर्जापुर। शिवाला महंत में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में मांग किया गया कि केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेना चाहिए। राजधर दुबे ने कहा कि सांसद के आवास पर प्रदर्शन कर उनको इस कानून के विरोध में ज्ञापन देना था लेकिन पुलिस ने अधिकांश नेताओं को नजरबंद कर दिया। जो कि उचित नहीं कहा जा सकता। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, अखिलेश सिंह, सुधीर उपाध्याय, संजय सिंह, राजन उपाध्याय, विनोद पांडेय, सज्जू खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें