फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइल्स के शोरुम में सेंध लगाकर कर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित टाइल्स की दुकान में चोरों ने मंगलवार की रात सेंध लगा दी। कीमती नल, लैपटाप, नगदी समेत तीन लाख के सामान चोरी कर ले गए। सुबह शोरूम का खुलने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के अर्जुनपुर निवासी रामआशीष दुबे का कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर में सावित्री साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम से टाइल्स, नल व अन्य सामान का शोरुम है। प्रतिदिन की तरह शोरूम मालिक मंगलवार की रात को शोरूम बंद करके घर चले गए थे। रात में आए चोरों ने शोरुम के सबसे पीछे स्थित बाथरूम के एग्जास्ट को तोड़कर सेंध लगायी। इसके बाद एक फीट के संकरे रास्ते से चोर अंदर घुस कर लैपटाप, इंडेक्सन, कीमती नल आदि चुरा ले गये। कटरा कोतवाली क्षेत्र में हेरोइन की बिक्री के चलते नशाखोरों की संख्या बढ़ती जा रही। शोरूम के पीछे भी इंजेक्शन व अन्य चीजें फेंकी मिलती हैं। लोगों का कहना है कि दुकान के पीछे अधिकांश समय नशाखोर जुटते हैं। नशाखोरों ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शोरूम मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की मदद से छानबीन की। आसपास के लोगों ने बताया कि रात को दीवार तोड़ने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें