फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित के परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पेहटी का चौराहा चिनिहवा इनारा के पास रहने वाले अंजनी केशरवानी के परिवार से मिला। अंजनी केशरवानी की पत्नी व बच्चों पर शनिवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। अपराधियों को पकड़ कर कठोर से कठोर सजा दी जाए ताकि शहर में ऐसी घटना दोबारा न हो सके। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान, कांग्रेस के नेता अमिताभ पांडेय, जिला सोशल मीडिया के अध्यक्ष ओमनाथ मिश्रा, दुर्गाप्रसाद चौधरी, रमेश प्रजापति पप्पू, किसान सेल के जिला अध्यक्ष रवि दुबे, इश्तियाक अंसारी, संतोष यादव, इंद्रदेव पांडे, मनीष दुबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें