फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जनवरी तक वैक्सीन की पहली डोज लगाने का पूरा करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने शिविर कार्यालय पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रथम डोज वैक्सीनेशन का कार्य 10 जनवरी तक हर हाल में पूरा करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार द्वितीय डोज के वैक्सीनेशन में भी प्रगति लाते हुये 20 जनवरी 2022 तक कम से कम 75 प्रतिशत तक लक्ष्य पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश है कि प्रथम डोज की वैक्सीन प्रत्येक व्यक्ति को लगाकर रिपोर्ट भेजी जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन एमओआईसी की प्रगति कम है, उनके साथ कार्ययोजना बनाकर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि कुछ एमओआईसी द्वारा अच्छी प्रगति न किए जाने के कारण जिले की स्थिति खराब हो रही है। उनसे पूरी मेहनत एवं निष्ठा के साथ कार्य कराएं तथा शत प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने 15 से 18 वर्ष तक वालों को वैक्सीनेशन के संबंध में कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इंटर कालेज व डिग्री कालेजों के प्राचार्यों से समन्वय स्थापित कर स्कूलों में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन सुनिश्चित करायें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव सिंघल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें