फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: दोस्तों के साथ नहाने गया बच्चा डूबा, परिजनों ने खोजा नहीं मिला, दूसरे दिन तीन किमी दूर मिला शव

Sat, 18 Sep 2021 05:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

बच्चा अपनी चाची के साथ खेत पर गया था, लेकिन वह दोस्तों के साथ घाट पर नहाने चला गया। जहां वह डूब गया था। ग्रामीण और परिजनों ने खोजबीन की लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कर्णावती नदी चतुरिया घाट पर डूबे बच्चे का शव दूसरे दिन उतराया मिला है। बच्चा शुक्रवार की दोपहर स्नान करते समय डूब गया था। जिसकी लाश शनिवार की सुबह छह बजे विजयपुर पुल के पास मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर गए।

विज्ञापन


विंध्याचल निवासी लालबहादुर का 10 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार शुक्रवार की दोपहर अपने चाची के साथ खेत में गोड़ाई करने आ रहा था। चाची खेत में काम करने लगी तो सुनील गांव के लड़कों के साथ कर्णावती नदी चतुरिया घाट स्नान करने के लिए कूद गया।

घाट से तीन किमी दूर मिला शव
जब वह डूबने लगा तो अन्य बच्चों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। तब तक बच्चा डूब गया था। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने नदी में कूद कर लगभग एक किमी तक खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह छह बजे चतुरिया घाट से तीन किमी दूर विजयपुर पुल के पास शव उतराया मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव उताया देख कर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को निकालकर घर ले आए। सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें