फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर में हुआ हवन-पूजन

Wed, 23 Aug 2023 04:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में बुधवार को चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक चंद्रमा पर उतरने के लिए वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच हवन-पूजन हुआ। 
विज्ञापन
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए विंध्यवासिनी मंदिर में अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में बुधवार को चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक चंद्रमा पर उतरने के लिए वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच हवन-पूजन हुआ। पंडित अवनीश मिश्रा ने बताया कि महाशक्ति के दरबार से मां से कामना है कि चंद्रयान-3 को शक्ति प्रदान करें और वह सकुशल चंद्रमा पर उतरे। जिससे हमारे महान देश का नाम विश्व में हो।

विज्ञापन


मां भगवती के चरणों से यही कामना विंध्याचल धाम के तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि विश्व में भारत की ऊर्जा विश्व प्रखर हो, विश्व के पटल पर भारत देश शक्तिशाली हो। भारत देश विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो और चंद्रयान-3 के मिशन में लगे वैज्ञानिकों को उज्जवल भविष्य की कामना मां से की गई है। इस दौरान पंडित ईश्वर दत्त त्रिपाठी, विनीत पाठक, उपेंद्र त्रिपाठी, उत्कर्ष त्रिपाठी , बौद्ध गुरु आदि सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें