फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल तक सीसी रोड, परिसर में प्रकाश की व्यवस्था मार्च तक होगी : विधायक

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण करते मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ।- संवाद।
विज्ञापन
अदलहाट। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट का बृहस्पतिवार को मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने निरीक्षण किया। विद्यालय में पठन-पाठन, रखरखाव, सफाई तथा हॉस्टल को देखते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सिंह यादव ने विधायक को बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मड़िहान विधायक ने छात्राओं के हॉस्टल तक जाने के लिए रास्ता एवं प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने पर विधायक ने संज्ञान लेते हुए अपनी विधायक निधि से हॉस्टल तक सीसी रोड तथा परिसर में समुचित प्रकाश की व्यवस्था के लिए मार्च तक लाइट लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल, प्रदीप पटेल, डॉ. प्रदीप, डॉ. हेरंब पांडेय, मुराहू बिंद, डॉ. गुप्तेश्वर पाल, डॉ. प्रदीप मिश्रा, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें