फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीनियर बालक वर्ग में हसनैन अशरफ अली व विवेक कुमार चयनित

विज्ञापन
आर्यकन्या इंटर कालेज में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चाल चलते ​खिलाड़ी, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वामी दयानंद मार्ग स्थित आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र व गंगा क्षेत्र की टीम ने प्रतिभाग किया। गंगा क्षेत्र से एक प्रतिभागी ने बालक सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए सीनियर बालक वर्ग में हसनैन अशरफ अली व विवेक कुमार, जूनियर बालक में आयाम हुसैन, अनिकेत सिंह राठौड़, अखिलेश कुमार, आराध्या अग्रहरि, शिवांश तिवारी का चयन किया गया। सब जूनियर बालक में पीयूष कुमार यादव, आदर्श बिंद, आदित्य मौर्य, रुद्रांश सिंह, माधव द्विवेदी तथा बालिका सब जूनियर में उपासना दुबे का चयन किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता वर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव सतीश कुमार, अमित प्रसाद, राहुल शर्मा शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें