फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपलपुर के पुरवा जुड़िया गांव में रविवार की रात घर में घुसकर चोरी कर रहे दो लोगों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों ने रामनिहोर मौर्य, शिवा, राकेश, फूलचंद, नागेंद्र का एंड्रायड मोबाइल फोन में घर में घुसकर चोरी कर लिया। आरोपी रविवार की रात करीब दो बजे राजेंद्र के घर में घुसे थे। इस बीच खटखट की आवाज सुनकर घर की महिलाएं जग गईं। महिलाओं ने घर में अंजान लोगों को देख शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर गृहस्वामी राजेंद्र जग गए। परिवार के लोगों ने मिलकर दो लोगों को पकड़ लिया, लेकिन मौका पाकर व्यक्ति भागने में सफल हो गया। ग्रामीणों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाकर पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया है। पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें