फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी खुलेगा कैश काउंटर, जमा होंगे विद्युत बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा/ चुनार। विद्युत विभाग की ओर से व्यवसायिक उपभोक्ताओ को जुलाई के बिल में एक माह के फिक्स्ड चार्ज के बराबर छूट का लाभ दिए जाएंगे। उपभोक्ताओ के सुविधाओ को देखते हुए बकाए बिल को जमा करने के लिए रविवार को भी कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड चुनार के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा ने बताया कि लाकडाउन को देखते हुए यह छूट वाणिज्यिक और औद्योगिक श्रेणी के एलएमवी टू, एलएमवी सिक्स, एचवी वन व एचवी टू के श्रेणी में आने वाले उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से छूट प्रदान किया गया है। इन श्रेणी के जो उपभोक्ता जून माह तक बिजली के बिल की संपूर्ण धनराशि 30जून तक जमा कर देंगे उन्हें जुलाई के बिल में एक महीने के फिक्स्ड डिमांड चार्ज की छूट दी जाएगी। छूट का लाभ पाने के लिए उपभोक्ताओं को समय से बकाया बिल का भुगतान करना होगा तभी उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें