फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो का शीशा क्षतिग्रस्त करने वालों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा उमरिया गांव निवासी संजय गुप्ता ने तहरीर देकर पांच नामजद सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ बोलेरो वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त करने और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में संजय गुप्ता ने बताया है कि बेटी पूनम की शादी लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार गांव में तय करने के बाद शुक्रवार की शाम बोलेरो गाड़ी से परिवार के साथ लौट रहे थे। रास्ते में लालगंज थाना क्षेत्र के कोटाघाट चौदहवां गांव के पास सामने से आ रहे एक हार्वेस्टर से पास लिया। इस दौरान विपरीत दिशा से तीन बाइक सवार जा रहे थे। आरोप है कि धूल पड़ने पर बाइक सवार युवक नाराज हो गए और बोलेरो सवार लोगों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। इसके बाद पीछा करते हुए हलिया मुर्शीद के घर के पास आकर बोलेरो में तोड़फोड़ की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जिला पंचायत वार्ड नंबर एक के सदस्य के पुत्र दिलीप पटेल, सचिन पाल, विनय विश्वकर्मा, अंकित अमन गुप्ता सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें