फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारको को नहीं मिल रहा पात्र गृहस्थी योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। स्थानीय विकास खंड के चरगोड़ा गुलौरी में सरकारी सस्ते गल्ले दुकान पर कोटेदार के मनमानी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की जांच कर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि जमालपुर क्षेत्र ग्राम पंचायत चरगोडा गुलौरी में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार दारा कई माह से गरीबों को राशन नहीं दिया जा रहा है। जबकि सरकार का निर्देश है की सबको नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया जाय। लेकिन कोटेदार के मनमानी के चलते गरीब उक्त सुविधाओं से वंचित हैं । बताया जाता है कि कोटेदार ग्राम प्रधान का भाई है। जो पंचायत चुनाव को लेकर अपना खुन्नस ग्रामीणों पर निकाल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन की बात करने पर कार्डधारको को गाली व डांट फटकार कर भगा दिया जाता है। यदि किसी को राशन दिया जाता है कि यूनिट के बजाय अपनी मनमानी व कटौती कर गल्ला वितरण किया जाता है। शिकायत करने वालों में चंपा देवी, रुपवंती, सोनी, जगड़ी, राजमनि, जुड़ावती देवी, रितु, शशिबाला, पूजा, उर्मिला, कलावती, राजमति व निर्मला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें