फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से धक्के से कार सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
। थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मंगलवार की रात को ट्रक के धक्के से कार सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र निवासी राजेश पांडेय (38), इम्तियाज के यहां कार चालक का काम करता था। मंगलवार को मिर्जापुर के कोतवाली शहर स्थित वासलीगंज मोहल्ले में चल रही शादी में इम्तियाज के परिवार को छोड़ने के लिए आया था। परिवार को वासलीगंज छोड़ने के बाद वह वापस सोनभद्र जा रहा था। मड़िहान थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें