फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इमरजेंसी में लगा कैमरा, होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इमरजेंसी में आए दिन होने वाले विवाद तथा उपचार को लेकर होने वाले हंगामे को देखते हुए निगरानी के लिए अब सीसी कैमरा लगा दिया गया है। इससे इमरजेंसी में आने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में आए दिन कोई न कोई विवाद होता रहता है। इसके अलावा निजी पैथालाजी सेंटरों के कर्मचारी भी इमरजेंसी में घूमते रहते हैं। जांच के लिए मरीजों के रक्त का सैंपल लेते हैं। इसके अलावा उपचार कराने को लेकर भी विवाद होता रहता है। कई कर्मचारी ड्यूटी से लापता हो जाते है। इन सब को देखते हुए इमरजेंसी कक्ष में सीसी कैमरा लगा दिया गया है। इससे इमरजेंसी में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सब कुछ रिकाॅर्ड होता रहेगा। कोई विवाद होने पर सीसी कैमरे की मदद से जांच की जा सकती है। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. विश्वजीत दास ने बताया कि इमरजेंसी में निगरानी के लिए कैमरा लगाया गया है। ट्राॅमा सेंटर, ओपीडी तथा अस्पताल के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें