फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धोबीपाट दांव लगाकर जीतू ने जयकुमार को दिखाया आसमान

विज्ञापन
लालगंज के मिलिट्री ग्राउंड में आयोजित कुश्ती के दंगल में दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लालगंज। मिलिट्री गांव लालगंज में मंगलवार को आयोजित कुश्ती दंगल में क्षेत्रीय और आसपास के जिलों के पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। रामपुर के नाजिम और लालपुर के श्रवण कुमार की भिड़ंत बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

लालगंज के जयकुमार और जीतू के बीच हुए मुकाबले में जीतू ने धोबी पाट लगाकर बाजी मारी। रामपुर के सज्जाद ने लालगंज के सुल्तान को पठानी दांव से पटखनी दी। कप्तान लालगंज को रामपुर के नदीम ने हराया।
रामपुर के शाहबाज और लालापुर के अजय कुमार ने अलग–अलग दांव–पेंच आजमाकर रोमांच बढ़ाया लेकिन समय समाप्त होने पर नतीजा नहीं निकला। बल्हिया के सुंदरम तिवारी ने खजूरी के प्रकाश को मात दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ पहलवानों की कुश्तियों में पांच हजार रुपये तक की बोली लगाई गई। दंगल में राजेंद्र सिंह यादव, विजय गुप्ता और सुरेश केसरवानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
वहीं, पहलवानों के गठिया दांव, कुहनी पेंच और पैंतरा बदलना जैसे देसी पैंतरे देख दर्शक तालियां बजाते रहे।
आयोजक मंडल में गणेश सोनी, लालगंज के ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, अरुण उपाध्याय, सागर केशरवानी, बसही के प्रधान रहीस अहमद, साधु गुप्ता आदेश और व्यवस्था की देखरेख में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें