उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुआई में विरोधी दलों ने एजेंडा सेट कर लिया था। उससे कुछ सीटें कम हो गई तो सपा गुब्बारे की तरह फूल गई। 20 नवंबर को इन गुब्बारों की हवा निकल जाएगी। ये लोग तो 2027 की बात करते हैं लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इनका 2047 तक कोई संभावना नहीं है।
सपा को वोट देना आ बैल मुझे मार करना होगा। ये जब भी आते हैं गरीबों को सताते हैं। लेकिन भाजपा की सरकार में गरीबों को सताने वालों को छोड़ेंगे नहीं। योगी सरकार में गुंडागर्दी व माफिया का खात्मा हो चुका है। सपा के सरकार में चार घंटे बिजली आती थी अब 18 घंटे आ रही है। इसीलिए सपा को वोट देना कुंए में वोट डालना है। मोदी योगी का डंका दुनिया में बज रहा है।
छात्रों के आंदोलन को लेकर कहा कि सपा बहादुर की कथनी व करनी में बहुत अंतर है। मैने जब पूर्व में छात्राें का समर्थन किया तो मेरे ऊपर मुकदमा लाद दिया। अब बोल रहे हैं, इसीलिए कहता हूं कि सूप तो सूप बोले चलनियां बोले जिसमें 72 छेद। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने किया।
प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गौड़, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, विधायक अनिल मौर्य, काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश पटेल, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा व प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य उपस्थित रही।