फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में हादसा: मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने गया था झारखंड का परिवार, गंगा में डूबी नाव, छह लोग लापता

Wed, 08 Sep 2021 03:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। विंध्याचल के अखाड़ा घाट पर अचानक नाव पलट गई। नाव में कई लोग सवार थे। मौके मौजूद लोगों ने छह लोगों को बचा लिया, तो वहीं छह लोग अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर बुधवार की दोपहर गंगा पार से स्नान करने के बाद दर्शनार्थियों को लेकर आ रही नाव गंगा में पलट गई। जिससे उसमें सवार नाविक समेत 12 लोग गंगा नदी में डूबने लगे।

विज्ञापन


नाव डूबने पर गंगा किनारे मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से नाविक और पांच दर्शनार्थियों को बाहर निकाला। वहीं, छह लोग लापता हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जाल डलवा कर गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची से एक परिवार के 11 लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने के लिए बुधवार को विंध्याचल पहुंचे थे। दर्शन पूजन करने से पहले सभी गंगा घाट स्नान करने के लिए गए। परिवार के सभी लोग अखाड़ा घाट पर पहुंचे तो वहां पर कीचड़ था, इसलिए गंगा स्नान करने के लिए सभी नाव पर सवार होकर गंगा पार गए।

विज्ञापन

स्नान करने के बाद सभी नाव पर सवार होकर उस पार से इस पार आ रहे थे, तभी बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी। इस बीच नाव गंगा में पलट गई। जिसमें नाविक समेत सभी 12 लोग गंगा नदी में गिर गए।
विज्ञापन

गंगा किनारे मौजूद महिलाओं ने गंगा में कूदकर पांच लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जाल डालकर आसपास के अन्य गोताखोरों को बुलाकर गंगा में डूबे छह लोगों की तलाश में जुटी है।

नाव हादसे में रितिका कुमारी, राजेश कुमार तिवारी, भोला तिवारी, विकास तिवारी, सुधीर कुमार यादव, नाविक गौतम निषाद बचाए गए हैं। अनिशा, खुशबू, गुड़िया, शौर्य, सत्यम, आराध्या लापता हैं। डीआईजी, डीएम, एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें