फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का सिलसिला तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तिथि 23 अप्रैल प्रस्तावित होने के बाद तैयारी तेज कर दी गई है। इस बीच यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के यहां आने का सिलसिला तेज हो गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, गुड़हट्टी स्थित बीएलजे इंटर कॉलेज, देवपुरवा स्थित राजस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज तथा श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों को बोर्ड ने अपनी स्वीकृति दे दी है। शिक्षकों को उनकी वरिष्ठता क्रम के आधार पर मूल्यांकन केंद्र नियंत्रक, उप नियंत्रक, पत्राचार व कोठार प्रभारी आदि की तैनाती की व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस केंद्र पर हाईस्कूल तथा किस पर इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के आने का क्रम पूरा होने के साथ ही इसका भी निर्धारण हो जाएगा। उत्तर पुस्तिकाएं दो-तीन दिन में जिले में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें