फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं भाजपा के प्रत्याशी विनीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एमएलसी चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा ने पूर्व एमएलसी विनीत सिंह को प्रत्याशी घोषित कर सबको चौका दिया। हालांकि इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में उनके करीबी राजू कनौजिया को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर उन्हें हरी झंडी दे दी थी। पूर्व एमएलसी विनीत सिंह ने जिला पंचायत चुनाव में मिर्जापुर के साथ ही सोनभद्र व चंदौली में अपने रसूख का इस्तेमाल भाजपा के लिए किया था।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से एमएलसी का पर्चा भरने वाले श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। विनीत सिंह की चल संपत्ति 94 लाख चार हजार 463 रुपये है। अचल संपत्ति सात करोड़ 21 लाख 93 हजार है। पत्नी प्रमिला सिंह के नाम एक करोड़ 94 लाख रुपये चल व सात लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
विनीत सिंह वाराणसी के चोलापुर विकासखंड के गोला गांव के रहने वाले हैं। पिता शिवमूरत सिंह राजस्व विभाग में कर्मचारी थे। ये पांच भाइयों और चार बहनों में चौथे नंबर पर हैं। बड़े भाई त्रिभुवन सिंह चोलापुर से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। विनीत सिंह जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2010 में मिर्जापुर जिले से बसपा के टिकट पर एमएलसी चुने गए। विनीत सिंह कराटे में भी ब्लैक बेल्ट हैं। इन्होंने विद्यापीठ से स्नातक किया है।
विज्ञापन

लगातार तीन बार से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा
मिर्जापुर की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर लगातार तीन बार से श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह का कब्जा है। 2011 और 2016 में लगातार उनकी पत्नी प्रमिला सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ीं और भारी मतों से विजयी रहीं। वहीं 2021 में हुए जिला पंचायत के चुनाव में उनके विश्वासपात्र राजू कन्नौजिया भारी मतों से जीते और अध्यक्ष बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें