फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर संविधान को खत्म करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव संविधान बचाओ संकल्प यात्रा लेकर बुधवार को जिले में पहुंचे। जिले में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद लोहिया ट्रस्ट कार्यालय पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर अधिवक्ता सभा के संविधान बचाओ संकल्प यात्रा में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने पर आमादा है। संविधान बचाने के लिए यह संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं से प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन, नए अधिवक्ताओं को पांच वर्ष तक भत्ता दिलाने की कोशिश की जाएगी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि कानून और समाज की रक्षा करने वाले अधिवक्ताओं को खुलेआम कोर्ट में गोली मारी जा रही है। भाजपा सरकार में अधिवक्ता असुरक्षित हैं और, उन्हें खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। आज हम यह संकल्प लेकर जायें कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अंकुर सिंह ने की। अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव अंकित दूबे, सुरेंद्र सिंह पटेल, सुनील पांडेय, अभय यादव, गंगाराम यादव, नूरबानो, सलीम बादशाह, धनंजय सिंह यादव, मो. समीम सिद्दीकी, सत्यम त्रिपाठी, अतीक खां, रमेश गौड़, विनोद चौधरी, अभिषेक यादव, अर्जुन यादव, रामसागर, हरि यादव, नागेंद्र तिवारी अरशद अली सिद्धांत यादव, शशांक यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें