फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 20 नवजात बच्चियों के नाम केक काटकर मनाया जन्मोत्सव

विज्ञापन
नवजात ब​च्चियों के अ​भिभावक को बेबी किट वितरित करते अति​थि, सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से कन्या जन्मोत्सव मना। महिला चिकित्सालय की 20 नवजात बच्चियों के नाम से केक काटा गया। साथ ही उनके अभिभावक को उपहार स्वरूप बेबी किट दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार को मां विंध्यवासिनी का स्मृति चिह्न एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मोमेंट देकर स्वागत किया गया। प्रसूता का प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना एवं जन्म लेने बच्चियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत लाभ प्रदान किए जाने के लिए चिह्नित किया। महिला कल्याण विभाग की ओर से उपस्थित डॉ. मंजू यादव ने महिला व बालिका परक योजनाओं की जानकारी दी। महिला कल्याण से दिव्या जायसवाल, शालिनी देवी व नगीना सिंह ने विभिन्न योजनाओं का स्टीकर, पंपलेट, बुकलेट बांटकर जागरूक किया। नवजात बच्चियों के नाम से चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में एचओडी डॉ. वंदना मौर्या, मुख्य नर्स मनीषा, रेखा मौर्य व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें