फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र बेला मोड़ पर शनिवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मामा की मौत हो गई और बाइक चला रहा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ ले आई। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के सरैया कमरघटा निवासी 48 वर्षीय नरायन साहनी पुत्र मिट्ठू अपनी भांजी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार की सुबह डगमगपुर से आटो पर सवार होकर निकला। वह कैलहट बाजार उतरा और वहां से वह अपने भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर बहन के घर गांगपुर की ओर जाने लगा। तभी बेला मोड़ पर तेज गति से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आने से मामा-भांजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मामा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए भेज कर। घायल भांजे को 20 वर्षीय अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ ले गई। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही कोहराम मच गया। खुशियों का माहौल गम में बदल गया। मृतक अधेड़ मजदूरी का काम करता था। उसे दो पुत्र व दो पुत्रियां है। थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें