फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से भागा मोबाईल चोरी का आरोपी, ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। स्थानीय थाना पुलिस की हिरासत से एक शातिर चोर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उक्त चोर को एक किलोमीटर दूर घेरेबंदी कर पुन: गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कमासिन गांव निवासी एक बर्खास्त सिपाही प्रवेश कुमार सिंह तथा इसी गांव के मुनीब बिंद ने चील्ह थाना परिसर से एक सिपाही का मोबाइल चोरी कर ले गया। इस संबंध में पुलिस ने उक्त दोनो को हिरासत मे लिया था। चील्ह पुलिस के शिथिल रवैए का फायदा उठाते हुए मुनीब बिंद पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। जानकारी होते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। भागते चोर देखकर पुलिस कर्मियों के ललकारने पर गेट के बाहर मौजूद लोगो ने भागते चोर को एक किलोमीटर दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस के हिरासत से चोर के भागने को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले पूछे जाने पर चील्ह पुलिस ने ऐसे किसी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें