फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ गरदा नाला स्थित विद्युत उप केंद्र के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर है।
विज्ञापन

नदीहार गांव निवासी सौरभ सिंह पटेल (28) और अरविंद (35) निवासी विदापुर, चुनार सोमवार की रात 10 बजे बाइक से मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे। मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर गरदा नाला के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सौरभ सिंह पटेल की देर रात मौत हो गई। जबकि अरविंद का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सौरभ सिंह पटेल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जिसकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। मृतक को ढाई वर्षीय पुत्र शौर्य व एक वर्षीय शिवांश है। युवक की मौत से गांव में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें