मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के कटरा सर्रोई में बुधवार की शाम बाइक सवार युवक को बोलेरो से टक्कर लग गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी सोनू (18) बिहसड़ा से बुधवार को शाम घर जा रहे थे। रास्ते में शाम करीब पौने सात बजे सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर लग गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी गैपुरा श्रीराम सिंह ने बताया कि घायल को सर्रोई अस्पताल भेजा गया था। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।