फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पर गिरने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। ब्लॉक मार्ग स्थित बगीचा के पास बुधवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से उस पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए पीएचसी हलिया लेकर गए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हलिया कस्बा निवासी 42 वर्षीय धीरज गुप्ता बुधवार को देर शाम किसी काम से भटवारी गांव की तरफ गए थे। रात में वे घर लौट रहे थे। रास्ते में हलिया ब्लॉक मार्ग के बगीचा के पास पहुंचे थे, उसी बीच अनियंत्रित अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार धीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए पीएचसी हलिया लेकर गए। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर इलाज के लिए आया था। उसे सिर में गंभीर चोट होने के कारण ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें