मिर्जापुर। मुजेहरा के पास मंगलवार की रात पुत्री के घर से पुत्र के साथ घर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
बजहां निवासी राम निहोर (55) अपने पुत्र अंकित (20) के साथ बाइक से मंगलवार को शाम को बड़ी पुत्री जन्नत के घर चील्ह थाने के मुजेहरा गांव गए थे। पुत्री से मिलने के बाद रात में पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में मुजेहरा के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने पिता राम निहोर को मृत घोषित कर दिया। पुत्र अंकित काे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। रामनिहोर कालीन बुलाई का काम करते थे। उनसे पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पुत्र अंकित मुंबई रहकर काम करता है। कुछ दिन पहले वह घर आया है। पिता के साथ बहन के घर गया था। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।