मिर्जापुर। पीएम सम्मान निधि के लाभ के लिए किसानों का पंजीकरण कराने में मिर्जापुर प्रदेश में सातवें नंबर पर है। भदोही 20वें और सोनभद्र 36वें नंबर पर है।
मिर्जापुर में कुल दो लाख 85 हजार 884 किसान हैं। इनमें से बुधवार तक 15360 किसानों का पंजीकरण किया गया है। सोनभद्र में एक लाख 63 हजार किसान हैं। इनमें से अब तक 3080 किसानों का पंजीकरण कराया गया है। इसी तरह भदोही में कुल एक लाख 86 हजार 627 किसानों में से बुधवार तक 6353 किसानों का पंजीकरण का किया गया है। मंडल में चल रहे पंजीकरण के काम में हुई प्रगति का आयुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बुधवार को संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय ने सीखड़ ब्लाॅक के खानपुर का भ्रमण कर पंचायत भवन पर चल रहे किसान पंजीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान 45 किसानों का पंजीकरण किया गया था। संयुक्त कृषि निदेशक ने पंजीकरण ने काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।