फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कलवारी सम्पर्क मार्ग पर मलुआ गांव के सामने रविवार की शाम को चार बजे ऑटो की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली अंतर्गत कन्हईपुर निवासी रामदुलार (80) अपने नाती गोपाल (40) के साथ नातिन के यहां समारोह में शरीक होने के लिए देवपुरा जा रहे थे। रविवार शाम साढ़े चार बजे सामने से आ रहे ऑटो ने लालगंज कलवारी रोड पर मलुआ गांव के पास बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में गोपाल को कम चोट लगी पर बाइक पर पीछे सवार रामदुलार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पटेहरा चौकी प्रभारी घायल रामदुलार को स्थानीय अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रामदुलार को के पुत्री शांति देवी की शादी करौदा के रामनरायन से हुई थी। रामनरायन के तहरीर पर चौकी प्रभारी पटेहरा रामनिवास सिंह कुशवाहा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें