फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गुर्गी मनिगढ़ा संपर्क मार्ग टकिया नदी के पास शुक्रवार की दोपहर नमामि गंगे परियोजना के पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार युवककी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा करौंदहा गांव निवासी राजेंद्र कोल (35) शुक्रवार को अपनी बहन के घर गुर्गी आया था। वह वापस घर जाने के लिए बाइक से जा रहा था। वह जैसे ही बहन के घर से कुछ दूर टकिहा नदी के मोड़ पर पंहुचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर नमामि गंगे परियोजना के पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गढ्ढे में गिर गई। हादसे के बाद गुजर रहे राहगिरों ने ग्रामीणों को बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे गड्डे से निकालकर उपचार के लिए अस्ताल ले जाने की सोचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों का मौत की सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक को तीन पुत्र व एक पुत्री है। परिजनों का रो रोककर हाल-बेहाल है। युवक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें