फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सगरा अमरावती चौराहा के पास शुक्रवार को देर रात को बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार उसकी पत्नी और पुत्री को भी चोर्टें आइं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कटरा कोवताली क्षेत्र के बथुआ निवासी अनिल कुमार गुप्ता (32) पुत्र दीनानाथ गुप्ता मुंबई में रहकर ऑटो चलाते थे। मामा के पुत्र की शादी थी। इसलिए वह कुछ दिन पूर्व मुंबई से घर लौटे थे। शुक्रवार की रात अनिल पत्नी पूनम गुप्ता (30) और डेढ़ वर्षीय पुत्री अन्या गुप्ता के साथ मामा के पुत्र के तिलक में शामिल होने के लिए बाइक से विंध्याचल के शिवपुर गए थे। तिलक में शामिल होने के बाद वे बाइक से पत्नी और पुत्री के साथ देर रात घर लौट रहे थे। रास्ते में सगरा अमरावती चौराहा के पास बोलेरो ओवरटेक कर आगे निकली। इससे अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर में टकराने से अनिल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनकी पत्नी और पुत्री को हल्की चोटें लगी थीं। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें