फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्यवासिनी मंदिर में चरण स्पर्श पर रोक: नए साल पर 48 घंटे रहेगा प्रतिबंध, कोरोना को लेकर प्रशासन का फैसला

Thu, 30 Dec 2021 12:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि नए वर्ष पर 48 घंटे तक विंध्यवासिनी मंदिर में चरण स्पर्श पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में नए वर्ष पर विंध्याचल मंदिर में होने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दो दिनों तक चरण स्पर्श पर रोक लगाने का निर्णय लिया। एक और दो जनवरी को मंदिर में चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


नववर्ष व कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए प्रशासनिक भवन की सभागार में बुधवार की शाम नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंडा समाज व परिषद की संयुक्त बैठक हुई। दोनों संस्थाओं ने आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत तमाम बिंदुओं पर चर्चा की।

इसमें निर्णय लिया गया कि एक और दो जनवरी को मां विंध्यवासिनी का चरणस्पर्श पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था को देखते हुए चार पहिया वाहनों को नवरात्र की भांति दूर ही रोका जाएगा। भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें