जिले में बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। बकरीद पर कुरबानी के बकरों की खरीदारी शुरू चुकी है।
इन्हीं तैयारियों के बीच शुक्रवार को रूयते हेलाल कमेटी ने नगर के विभिन्न ईदगाहों में बकरीद की नमाज के वक्त की घोषणा कर दी। भदोही नगर के प्रमुख ईदगाह अजिमुल्लाह चौराहा में पहली जमात सुबह 6.15 बजे व दूसरी जमात 7.00 बजे जबकि मर्यादपट्टी स्थित मस्जिद रौजा गाजी मियां में पहली जमात 6.45 बजे व दूसरी जमात 7.30 बजे मुकर्रर की गई है।
शुक्रवार को जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह में कमेटी की बैठक हुई। गर्मी के अलावा अन्य पहलुओं पर विचार विमर्श करने के बाद नगर क्षेत्र के 14 स्थानों पर नमाज के वक्त का एलान किया गया।
सद्र हाफिज परवेज अच्छे ने बताया कि ईदगाह रेलवे स्टेशन रोड में सुबह 6.30 बजे, ईदगाह सिविल लाइन में सुबह 7.15 बजे, ईदगाह चौरी रोड में सुबह 7 बजे, ईदगाह तालाब हाजी फरीदन में सुबह 6.45 बजे, ईदगाह घमहापुर में सुबह 6.45 बजे, मैदान फलाहे उम्मत काॅलेज में सुबह 6.30 बजे, मस्जिद नाबीना शाह औराई रोड में सुबह 7 बजे, मस्जिद गौरियाना में सुबह 7.15 बजे, मस्जिद इत्तेहाद सहाबाबाद में सुबह 6.30 बजे, मस्जिद मोहम्मदी काजीपुर में सुबह 6.45 बजे, मस्जिद अहले हदीस कटरा बाजार में सुबह 6.15 बजे तथा मस्जिद जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह में सुबह 7.45 बजे। बैठक में कहा गया कि कोई भी मस्जिद या ईदगाह के अलावा सड़क पर नमाज अदा न करे।
शहर में अंतिम नमाज 7.45 बजे मस्जिद तकिया कल्लन शाह में रखी गई है। इस दाैरान हाजी अशफाक रब्बानी, हाफिज माैजूद रहे।