फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से ऑटो सवार महिला की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग पर अचीतपुर ग्राम के पास शनिवार की रात कार-ऑटो की टक्कर हो गई थी। हादसे में ऑटो सवार चालक व छह महिलाएं घायल हो गई थीं। वहीं एक महिला की ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के गांगपुर ग्राम निवासी साधना, मीना, इंद्रावती, नीलम , चंद्रावती पत्नी, ऑटो चालक दिनेश विश्वकर्मा व अदलहाट थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी राधिका ऑटो से नरायनपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही कार-ऑटो में टक्कर मारकर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार सभी बाल-बाल बच गए, लेकिन ऑटो सवार को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से सभी घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गांगपुर ग्राम निवासी चन्द्रावती (40) की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। बाकी छह घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें