मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा पेट्रोल पंप के पास शनिवार को दोपहर में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसे उपचार के लिए पुलिस ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। जहां उपचार के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर निवासी अवनीश मिश्रा (45) ऑटो चालक थे। शनिवार को दोपहर में वे पैदल घर की ओर जा रहे थे। इस बीच बरौधा पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। अवनीश से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बड़े पिता रमेश मिश्रा ने बताया कि बरौधा के पास किसी वाहन की टक्कर से अवनीश घायल हो गए थे। पुलिस उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गई थी। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि हादसे में मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।