फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यवसिनी देवी जयंती समारोह में झूमे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर के विंध्याचल मंगलवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ देवी गीतों से गुंजायमान रहा। मां विंध्यवासिनी आराधना केंद्र के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां विंध्यवासिनी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ प्रांगण में श्री विंध्यवासिनी आराधना केंद्र की ओर से फेसबुक लाइव के माध्यम से ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। संस्था के द्वारा मां विंध्यवासिनी का भव्य शृंगार आरती पूजन कराया गया। वहीं मां विंध्यवासिनी मंदिर को रंगीन झालरों एवं फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान संस्था के अध्यक्ष राजन पाठक ने कलाकारों को अंगरक्षक प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ परिक्रमा प्रांगण में जुट गयी। पुणे से चलकर आयी प्रियंका पांडेय ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आराधना चक्रवर्ती ने अपने गीतों से माहौल को देवी मय कर दिया। वहीं नूपुर खन्ना भरतनाट्यम वाराणसी, रुद्राक्ष श्रीवास्तव तबला दिल्ली, पूनम नेगी और रंजना सिंगल कत्थक दिल्ली, सुधीर कुमार बांसुरी, प्रतिभा श्रीवास्तव कथक देहरादून, अमरेंद्र मिश्रा ,गौरव मिश्रा, कृष्णा कुमार वाराणसी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें