प्रतियोगिता में आंख पर पट्टी बांधकर चित्र बनातीं माताएं।
- फोटो : mirzapur
आमघाट स्थित सनबीम स्कूल में मदर्स डे पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी मां के साथ बिंदी पेस्टिंग, मूंछ ड्राइंग, डांसिंग चेयर सहित विविध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मदर्स डे पर बच्चों ने मां मेरी प्यारी मां गीत पर मनोहारी डांस कर सबका मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के दौरान माताओं ने आंख पर पट्टी बांध कर चित्र बना कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक रोजर विवियन गिल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने बच्चों को मां के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मां, भले ही पढ़ी लिखी हो या नहीं पर संसार का दुर्लभ और महत्वपूर्ण ज्ञान हमें आज भी मां से ही प्राप्त होता है।
उन्होंने स्वस्थ भारतीय समाज के निर्माण में माताओं के योगदान और जिम्मेदारी का एहसास कराया, तो वहीं गीत पास बुलाती है याद जब तुम्हारी आती है गीत ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों की माताओं ने भी मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बिंदी पेस्टिंग में बीना पांडेय, मूंछ ड्राइंग में सीमा मौर्या, नो योर चाइल्ड में सुनीता सिंह, प्रतिमा सिंह और प्रियंका सिंह तथा डांसिंग चेयर में अंजना मिश्रा प्रथम रहीं।
कार्यक्रम के अंत में एक्टिविटी हेड ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार एसएन पब्लिक स्कूल एंड हास्टल में मदर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों द्वारा अपनी मां का सम्मान किया। बच्चों ने मां के जन्मदिन पर केक काटा। बच्चों ने पोस्टर और कार्ड बनाया।
डायरेक्टर राजेश सिंह और संध्या सिंह ने मां को प्यार का सागर बताया। उन्होंने कहा कि मां धरती पर भगवान का रूप है। इस अवसर पर हर्ष सिंह, आदर्श, हर्षिता, अंकिता, रोली, रीना, पूजा, प्रियांशी, पूनम, मन्ना मिश्रा, शकिला रहीं।