फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बमबारी होते ही सायरन बजा, जमीन पर लेट गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्कूल, आवासीय भवन, चौराहों और रेलवे स्टेशन के पास हवाई हमले में बमबारी होने लगी। इसके बाद सायरन बजा। फिर छात्र और नागरिक बचाव के लिए जमीन पर लेट गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों का इलाज कर गंभीर लाेगों को एंबुलेंस से अस्पताल रेफर किया गया। यह सब प्रक्रिया बुधवार को पुलिस लाइन के मैदान में मॉक ड्रिल के दौरान की गई। दो बार के रिहर्सल के बाद तीसरी बार मॉक ड्रिल किया गया।
विज्ञापन

पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने पर भारत के हमले के बाद युद्ध की तैयारी और सतर्कता के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए मॉक ड्रिल कराया जा रहा है। ताकि युद्ध के समय जनता को क्या करना और कैसे लोगों की मदद करना है, इसकी जानकारी दी जा सके। इसी के लिए पुलिस लाइन के मैदान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दोपहर के समय पुलिस लाइन के मैदान को मॉक ड्रिल के लिए तैयार किया गया। मैदान में स्कूल, अस्पताल, चौराहा, रेलवे स्टेशन और बड़े आवासीय बिल्डिंग के बड़े बैनर लगाए गए। इसके बाद बमबारी को प्रदर्शित करने के लिए धुआं किया गया। बमबारी होते ही सायरन बजने लगा। आवाज सुनकर लोग सतर्क हो गए। स्कूल में बच्चे डेस्क के नीचे बैठ गए। सड़कों, चौराहों व स्टेशन पर लोगों ने जमीन पर बैठकर कान बंद कर लिए। तब तक पुलिस की टीम पहुंचती है। इसके बाद अग्निशमन विभाग आग बुझाने में जुट जाता है। एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचती है। कम घायलों का मौके पर इलाज किया जाता है। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जाता है। इस दौरान एनसीसी के छात्र, होमगार्ड के जवान एसडीआरएफ व स्वास्थ्य विभाग की मदद करते नजर आते हैं। दो बार के रिहर्सल के बाद तीसरी बार मॉक ड्रिल प्रक्रिया को पूरा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसएसपी सोमेन बर्मा, सीओ शिखा भारती, अंजय सिंह, अरविंद मिश्रा, अंकूर गुप्ता अदि रहे।


शासन के आदेश पर जिले के विभिन्न अंग और सिविल सोसाइटी के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें दिखाया गया कि एयर स्ट्राइक जैसी कोई घटना होती है। इस दौरान सायरन बजता है तो उसमें क्या गतिविधियां की जाएंगी, इसे प्रदर्शित किया गया। यह जागरूकता अभियान है। लोगों से अपील है कि केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के निर्देश का पालन करें।
विज्ञापन


- सोमेन बर्मा, एसएसपी।

यह है ब्लैक आउट
मिर्जापुर। ब्लैक आउट का तात्पर्य एक निश्चित समय के लिए पूरे इलाके की रोशनी छिपाना है। इसका मुख्य उद्देश्य उस क्षेत्र को हवाई हमलो से बचाना होता है। ब्लैक आउट से दुश्मन को निशाना साधने में मुश्किल होती है। जिले में बुधवार की रात को 10 बजे ब्लैक आउट का रिहर्सल किया जाएगा।

छात्र- छात्राओं को दी गई जानकारी
मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में बुधवार को प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित व उप प्रधानाचार्य जयसिंह ने छात्रों को मॉक ड्रिल व ब्लैक आउट के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबी काॅलेज में छात्र- छात्राओं को मॉक ड्रिल व ब्लैक आउट के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह, रिचा शुक्ला, डाॅ. अशोक कुमार सिंह चंदेल, डाॅ. किरन सिंह, डाॅ. आशीष, डाॅ. सुभाष पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें