फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में मनमानी, नंबर आने के बाद भी नहीं हो रही खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर सहित विभिन्न विकास खंडों में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर किसानों की शिकायत है कि धान खरीद में मनमानी की जा रही है। आरोप है कि नंबर लगाने के बाद भी खरीद नहीं की जा रही।
विज्ञापन

धान खरीद के नोडल अधिकारी एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने बुधवार को मंडी परिषद स्थित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने किसानों से भी बात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। एडीएम से किसानों ने कहा कि उनका मंगलवार को ही नंबर था और वह मंगलवार से ही क्रय केंद्र पर खड़े हैं लेकिन उनके धान की खरीद नहीं की गई। इस पर एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगायी और कहा कि शासन का जो निर्देश है उसी के अनुसार खरीद की जाय। यदि किसी का नंबर है तो उसकी खरीद उसी दिन ही की जानी चाहिए। इसके बाद उन्होंने अभिलेखों को लेकर उनका निरीक्षण किया। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिगना। विकास खंड छानबे के भटेवरा स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केंद्र पर किसान धान तौल कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि नंबर लगाने के बाद भी खरीद नहीं की जा रही। दिन में 11 बजे के बाद तौल शुरू होती है और पांच बजे बंद कर दी जाती है। महुआरी खुर्द के अंबुज कुमार पांडेय, रसौली के विद्यासागर व भटेवरा के तुलसी प्रसाद का कहना है कि शनिवार से धान लेकर आए हैं तौल नहीं हो रही। केंद्र प्रभारी शालिनी शर्मा ने बताया कि केंद्र पर 364 किसानों ने नंबर लगाया है 152 किसानों से 6118 क्विंटल धान की खरीद की गई है। नंबर से खरीद की जा रही है, जिन किसानों के धान में नमी ज्यादा है उनसे सुखाने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें