फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर एक और हादसा, डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के दीवान घाट पर मध्य प्रदेश से दर्शन पूजन करने के लिए आया युवक दीवान घाट गंगा नदी में स्नान करते समय डूब गया। गंगा नदी में युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची पूर्व में हुए हादसे में खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ की टीम ने डूबे युवक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के हनुमना बाजार से लगभग 20 लोग निजी साधन से मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए आए हुए थे। सोमवार की सुबह 10 बजे बरतर तिराहे पर स्थित काशी नरेश वाहन स्टैंड में गाड़ी पार्किंग करने के बाद सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए चले गए। सभी लोग स्नान कर रहे थे। इस दौरान नितेश कुमार दुबे (18) पुत्र मनोज दुबे गंगा नदी में स्नान करने के बाद दोबारा स्नान करने के लिए कूदा। दोबारा गंगा में कूदने पर वह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। युवक को डूबता देख गंगा घाट पर स्नान कर रहे यात्रियों ने शोर मचाया। विगत छह दिनों से लापता नाव व महिलाओं की खोज कर रही एनडीआरएफ की टीम शोरगुल सुनकर दीवान घाट पर पहुंची। एनडीआरएफ ने गंगा नदी से युवक को बाहर निकाला। पेट में पानी निकालने के लिए जमीन पर लेटाया गया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। आनन-फानन में युवक की डूबने की सूचना विंध्याचल कोतवाली में दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विन्ध्याचल ले गई। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। युवक को देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें