फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने पर हड़ताल पर जा सकते है एंबुलेंसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने समायोजन की मांग को लेकर रविवार तीसरे दिन जिला महिला अस्पताल में धरना दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि रविवार की रात को प्रदेश स्तर पर होने वाली बैठक में मांगों के पूरा न होने पर सोमवार से हड़ताल पर जा सकते है। एंबुलेंसकर्मियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर कर्मचारियों को न बदला जाए, अनुभवी कर्मचारियों को ही रखा जाए। कोरोना महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं, कोरोना वारियर्स एंबुलेंस कर्मचारियाें को ठेकेदारी से मुक्ति दी जाए। कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को जल्द बीमा राशि 50 लाख दिया जाए। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए। सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता है, तक तक मिनिमम वेज व चार घंटे का ओटी दिया जाए। 23 हजार प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता दिया जाए। कर्मचारियों को सहानुभूति पूर्वक नौकरी पर रखा जाए। प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डीडी ना ली जाए।
मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि रविवार की रात को प्रदेश स्तर पर बैठक होने वाली है। बैठक में मांगे नहीं पूरी होने पर सोमवार समस्त कर्मचारी गाड़ी खड़ी कर हड़ताल पर जाएंगे। धरने पर शारदा प्रसाद, शेषमणि यादव, सुधीर तिवारी, भगवती यादव, प्रभुनरायण यादव, निलेश कुमार आदि रहे। इस सबंध में सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया कि मामला प्रदेश स्तर का है। पूरे प्रदेश में एंबुलेंसकर्मी पूरे मांगों को पूरा करने के लिए धरना दे रहे है। अगर एंबुलेंसकर्मी गाड़ी खड़ी कर धरना देंगे तो शासन के निर्देश के हिसाब से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें