मिर्जापुर/पड़री अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया।
सिटी ब्लॉक कंतित ग्रामीण (गोसाई का पुरा) में बिरोही, विजयपुर आदि छानबे क्षेत्रों के लोगों से कार्यकर्ता मिले। इस अवसर पर अनुसूचित मंच जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद कनौजिया, युवा मंच जिला अध्यक्ष उदय पटेल आईटी मंच जिला अध्यक्ष हेमन्त बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष अशोक पटेल, डॉ श्याम बाबू कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे। इसी तरह से पड़री में अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भ्रमण किया। सिंधोरा, सरैया कछवां, गड़ठौली, नान्हूपुर आदि क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान राधेश्याम पटेल, पप्पू निषाद ,शम्भू गुप्ता , धर्मराज सिंह , अजय कुमार, जयराम सिंह, माता प्रसाद गोड़ एवं सर्वेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।